Bihar fireman question paper pdf in Hindi exam 2021 I fireman Hindi ka practice set exam 2021

0
808
bihar fireman question paper
bihar fireman question paper

 Bihar fireman question paper pdf in Hindi exam 2021:-दोस्तों इस पोस्ट में बिहार पुलिस फायरमैन हिंदी सिलेबस के अनुसार 50 महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिया हुआ है I अगर आप इस बार Bihar police fireman exam 2021 का परीक्षा देने वाले हैं, तो सभी प्रश्न को पढ़कर याद कर ले I bihar police fireman question paper in hindi, according to new syllabus fireman Hindi ka practice set exam 2021.csbc fireman exam 2021 Hindi ka model question paper.


 bihar fireman question paper pdf in hindi exam 2021

1. रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं?

1.सरल वाक्य /साधारण वाक्य:- जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है , उन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं।

जैसे मुकेश पढ़ता  है।

शिल्पी पत्र लिखती है ।

राकेश ने भोजन किया।

2. संयुक्त वाक्य:-जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, एवं ,तथा, या, अथवा ,इसलिए, अतः ,फिर भी ,तो ,नहीं

तो, किंतु, परंतु ,लेकिन ,पर आदि ) से जुड़े हो उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।

जैसे:-वह सुबह गया और शाम को लौट आया

प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।

उसने बहुत परिश्रम किया किंतु सफलता नहीं मिली।

bihar fireman practice set hindi

3. मिश्रित वाक्य:- जिन वाक्यों में एक प्रधान( मुख्य ) उपवाक्य हो और अन्य आश्रित (गौण) उपवाक्य हो तथा जो आपस में ‘ कि’ जो ,क्योंकि, जितना ….उतना ,….जैसा ……वैसा, जब …..तक ,जहां …….वहां, जिधर …..उधर, अगर/यदि ……तो ….,यद्यपि….. तथापि…. आदि से मिश्रित मिले-जुले हो उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं। इनमें एक मुख्य उद्देश्य और मुख्य विधेय के अलावा एक से अधिक समापिका क्रियाएं होती है। जैसे:-

मैं जानता हूं कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।

>अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद हैं।

विधान वाचक:- जिन वाक्यों में क्रिया के करने या होने की सूचना मिले उन्हें विधानवाचक कहते हैं।

जैसे:-मैंने दूध पिया।

वर्षा हो रही है।

राम पढ़ रहा है।

आज्ञा वाचक:- जिन वाक्यों से आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि का ज्ञान होता है, उन्हें आज्ञा वाचक वाक्य कहते
हैं।
जैसे:- बाजार जाकर फल ले आओ।

मोहन तुम बैठ कर पढ़ो।

बड़ों का सम्मान करो।

निषेधवाचक:-जिन वाक्यों से कार्य ना होने का भाव प्रकट होता हो उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे :-

मैंने खाना नहीं खाया ।

तुम मत लिखो

प्रश्नवाचक:-जिन बातों से किसी प्रकार का प्रश्न पूछने का ज्ञान होता हो उन्हें प्रश्नवाचक वाक्य करते हैं?

जैसे:-सीता तुम कहां से आ रही हो?

तुम क्या पढ़ रहे हो?

इच्छा वाचक:- जिन वाक्यों से इच्छा आशीष एवं शुभकामनाएं आदि का ज्ञान होता हो उन्हें इच्छा वाचक वाक्य कहते हैं?

जैसे:- तुम्हारा कल्याण हो।

आज तो मैं केवल फल खा लूंगा।

भगवान तुम्हें लंबी उम्र दे

संदेह वाचक:-जिन वाक्यों से संदेह या संभावना व्यक्त होती है उन्हें संदेह वाचक वाक्य कहते हैं?

जैसे:- शायद शाम को वर्षा हो जाए

वह आ रहा होगा पर, हमें क्या मालूम

विस्मयवाचक:-जिन वाक्यों से आश्चर्य ना क्रोध शोक  आदि भावों की अभिव्यक्ति हो विस्मयवाचक वाक्य कहते हैं।

वाह ! कितना सुंदर दृश्य है।

शाबाश ! तुमने बहुत अच्छा काम किया ।

संकेतवाचक:-जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है यानी एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर होता है उन्हें संकेतवाचक वाक्य करते हैं।
जैसे:-

यदि परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल होगे

अगर वर्षा होगी तो फसल भी होगी।

fireman Hindi ka practice set exam 2021

1.” राम पढ़ता है।” किस वाक्य का उदाहरण है?

【A】 सरल वाक्य

【B】 संयुक्त वाक्य

【C】 मिश्रित वाक्य

【D】 इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【A】 सरल वाक्य

2. उसने परिश्रम तो बहुत किया किंतु सफलता नहीं मिली।

【A】 सरल वाक्य

【B】 संयुक्त वाक्य

【C】 मिश्रित वाक्य

【D】 इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【B】 संयुक्त वाक्य

3.यदि सही दिशा में परिश्रम करोगे तो अवश्य सफल हो जाओगे।

【A】 सरल वाक्य

【B】 संयुक्त वाक्य

【C】 मिश्रित वाक्य

【D】 इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【C】 मिश्रित वाक्य

4. ईश्वर तुम्हें सफलता दे । किस वाक्य का उदाहरण है?

【A】प्रश्नवाचक वाक्य

【B】निषेधात्मक वाक्य

【C】इच्छावाचक वाक्य

【D】विस्मय वाचक वाक्य

Show Answer
  Answer:-【C】इच्छावाचक वाक्य

5.राजनीति अधिक व्यवसाय बनती जा रही है जो गुंडागर्दी के बल पर चलती है?

【A】 सरल वाक्य

【B】 संयुक्त वाक्य

【C】 मिश्रित वाक्य

【D】 इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【C】 मिश्रित वाक्य

6.तुलसीदास ने कहा कि विनाश काल में मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।

【A】 सरल वाक्य

【B】 संयुक्त वाक्य

【C】 मिश्रित वाक्य

【D】 सरल वाक्य

Show Answer
  Answer:-【C】 मिश्रित वाक्य

7. निम्न में से सरल वाक्य का चयन कीजिए

【A】उसने कहा कि कार्यालय बंद हो गया

【B】सुबह हुई और वह आ गया

【C】राहुल धीरे धीरे लिखता है

【D】जो बड़े हैं उन्हें सम्मान दो

Show Answer
  Answer:-【C】राहुल धीरे धीरे लिखता है

8.निम्न में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए

【A】जो परेशान करता है, वही आगे बढ़ता है

【B】मैं पढ़ता हूं और वह गाता है

【C】परिश्रमी व्यक्ति ही सफलता प्राप्त करता है

【D】क्या मेरे बिना वह पढ़ नहीं सकता है

Show Answer
  Answer:-【B】मैं पढ़ता हूं और वह गाता है

9. निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?

【A】गेहूं पिस रहा है

【B】मैं बालक को जगवाता हूं

【C】मदन गोपाल को हंसा रहा है

【D】राम पत्र लिखता है

Show Answer
  Answer:-【A】गेहूं पिस रहा है

bihar fireman hindi ka question paper 

10. उसने कहा कि मैं घर जाऊंगा

【A】सरल वाक्य

【B】संयुक्त वाक्य

【C】मिश्र वाक्य

【D】प्रश्नवाचक वाक्य

Show Answer
  Answer:-【C】मिश्र वाक्य

11. तुम यह काम मत करो।

【A】आज्ञा वाचक

【B】निषेधवाचक

【C】प्रश्नवाचक

【D】विस्मयवाचक

Show Answer
  Answer:-【B】निषेधवाचक

12. हो सकता है राम का काम बन जाए

【A】 निषेधवाचक

【B】 प्रश्नवाचक

【C】 संदेहवाचक

【D】 आज्ञा वाचक

Show Answer
  Answer:-【C】 संदेह वाचक

13. अरे ! उसने तो कमाल कर दिया

【A】प्रश्नवाचक

【B】निषेधवाचक

【C】विस्मय वाचक

【D】इच्छा वाचक

Show Answer
  Answer:-【C】विस्मय वाचक

14. रानी घर जा रही है।

【A】सरल वाक्य

【B】संयुक्त वाक्य

【C】मिश्र वाक्य

【D】इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【A】सरल वाक्य

15. राम क्रिकेट खेलता है, पर अच्छा नहीं

【A】सरल वाक्य

【B】संयुक्त वाक्य

【C】मिश्रित वाक्य

【D】इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【B】संयुक्त वाक्य

16. “राम घर गया। उसने मां को देखा”। का संयुक्त वाक्य बनेगा?

【A】राम ने घर जाकर मां को देखा

【B】राम घर गया और उसने मां को देखा

【C】राम घर गया अतः उसने मां को देखा

【D】इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【B】राम घर गया और उसने मां को देखा

17.निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है?

【A】चोर को देखकर सिपाही पकड़ने दौड़ा

【B】नेता जी भाषण देकर चले गए

【C】सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है

【D】बिजली नहीं थी इसलिए अंधेरा था

Show Answer
  Answer:-【C】सेठ जानता है कि नौकर ईमानदार है

18. “डॉक्टर ने मरीज को देखा और उसे दवा दी”

【A】सरल वाक्य

【B】संयुक्त वाक्य

【C】मिश्र वाक्य

【D】संयुक्त मिश्र वाक्य

Show Answer
  Answer:-【B】संयुक्त वाक्य

19. रेलगाड़ी शब्द है?

【A】तत्सम

【B】देशज

【C】विदेशज

【D】संकर

Show Answer
  Answer:-【D】संकर

20. “संधि “शब्द है

【A】तत्सम

【B】तद्भव

【C】देशज

【D】विदेशज

Show Answer
  Answer:-【A】तत्सम

bihar fireman hindi practice set pdf exam 2021

21.नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए-

【A】पड़ोसी

【B】तांबा

【C】तिलक

【D】पान

Show Answer
  Answer:-【C】तिलक

Note:- तिलक का तद्भव टीका होगा

22.नीचे दिए गए विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन कीजिए।

【A】 गोधूम

【B】 पैर

【C】 बिजली

【D】 जौ

Show Answer
  Answer:-【A】 गोधूम

23. नीचे दिए गए विकल्पों में से तद्भव शब्द का चयन कीजिए-

【A】पुत्र

【B】ताम्र

【C】यमुना

【D】लोमड़ी

Show Answer
  Answer:-【D】लोमड़ी

Note:- लोमड़ी का तत्सम लोमश होता है।

24. लिखित में से कौन सा तत्सम शब्द नहीं है?

【A】मोती

【B】दुर्बल

【C】परीक्षा

【D】भक्त

Show Answer
  Answer:-【A】मोती

25.हिंदी शब्द कपाट किस वर्ग के अंतर्गत आता है?

【A】तत्सम

【B】तद्भव

【C】देशराज

【D】विदेशज

Show Answer
  Answer:-【A】तत्सम

26. निम्नलिखित में से एक तत्सम शब्द छांटकर बताएं

【A】बनिया

【B】हंसी

【C】शिक्षा

【D】बंदर

Show Answer
  Answer:-【C】शिक्षा

27. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

【A】यह मेरा पुस्तक है।

【B】श्री कृष्ण के अनेक नाम है।

【C】बंदूक एक उपयोगी शस्त्र है।

【D】बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती है।

Show Answer
  Answer:-【B】श्री कृष्ण के अनेक नाम है।

28.निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए।

【A】अधिकारियों ने कागजात का निरीक्षण किया ।

【B】अधिकारियों ने कागजात का परीक्षण किया ।

【C】अधिकारियों ने कागजात की जांच की ।

【D】अधिकारियों ने कागजात का अन्वेषण किया ।

Show Answer
  Answer:-【C】अधिकारियों ने कागजात की जांच ।की

29. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

【A】’रामचरितमानस’ एक धार्मिक ग्रंथ है।

【B】”रामचरित मानस” एक धार्मिक ग्रंथ है ।

【C】’राम चरित मानस’ एक धार्मिक ग्रंथ है ।

【D】इनमें से कोई नहीं

Show Answer
  Answer:-【A】’रामचरितमानस’ एक धार्मिक ग्रंथ है।

bihar police fireman hindi syllabus practice set 2021

30. निम्नलिखित में वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए?

【A】सीता का चरित्र अच्छी है।

【B】सीता की चरित्र अच्छी है।

【C】सीता की चरित्र अच्छा है ।

【D】सीता का चरित्र अच्छा है।

Show Answer
  Answer:-【D】सीता का चरित्र अच्छा है।

31. निम्नलिखित में से वाक्य के शब्द रूप का चयन कीजिए?

【A】भारत में अनेक जाती हैं।

【B】भारत में अनेकों जाती हैं।

【C】भारत में अनेक जातियां हैं।

【D】भारत में अनेकों जातियां हैं।

Show Answer
  Answer:-【C】भारत में अनेक जातियां हैं।

32.निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए?

【A】फल बच्चे को काटकर खिलाओ।

【B】बच्चे को काटकर फल खिलाओ।

【C】बच्चे को फल काटकर खिलाओ।

【D】काटकर फल बच्चे को खिलाओ।

Show Answer
  Answer:-【C】बच्चे को फल काटकर खिलाओ।

33.निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए?

【A】उन्हें एक पुत्र है।

【B】उनको एक पुत्र है।

【C】उनका एक पुत्र है।

【D】उनके एक पुत्र है।

Show Answer
  Answer:-【D】उनके एक पुत्र है।

34. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए?

【A】उसे अनुत्तीर्ण होने का संशय है।

【B】अनुत्तीर्ण होने का शक है।

【C】उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।

【D】उसे अनुत्तीर्ण होने की आशा है।

Show Answer
  Answer:-【C】उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है।

35. उर्दू किस भाषा का शब्द है?

【A】अरबी

【B】फारसी

【C】पुर्तगाली

【D】तुर्की

Show Answer
  Answer:-【D】तुर्की

36. निम्नलिखित में से कौन सा एक शब्द देशज है?

【A】अस्पताल

【B】गोदाम

【C】थैला

【D】बारूद

Show Answer
  Answer:-【C】थैला

37. “कमीज “किस भाषा का शब्द है?

【A】तुर्की

【B】हिंदी

【C】पुर्तगाली

【D】फारसी

Show Answer
  Answer:-【C】पुर्तगाली

38.निम्नलिखित में से “रिक्शा” किस भाषा का शब्द है?

【A】पुर्तगाली

【B】जापानी

【C】चीनी

【D】तुर्की

Show Answer
  Answer:-【B】जापानी

39.निम्नलिखित में से कौन एक चीनी भाषा का शब्द है?

【A】काजू

【B】गमला

【C】पपीता

【D】चीकू

Show Answer
  Answer:-【D】चीकू

Note:- चाय, लीची, चीकू ,चीनी आदि सभी चीनी भाषा के शब्द है।

bihar police fireman online test in hindi

40.निम्नलिखित में से कौन-सा एक योगरूढ़ शब्द का उदाहरण है?

【A】विद्यालय

【B】राजपूत्र

【C】लंबोदर

【D】घोड़ा

Show Answer
  Answer:-【C】लंबोदर

41. निम्नलिखित में से कौन सा एक संकर शब्द नहीं है?

【A】छायादार

【B】 रेलगाड़ी

【C】 नाकाबंदी

【D】 पाठशाला

Show Answer
  Answer:-【D】 पाठशाला 

Note:- दो भिन्न (स्रोतों) भाषाओं से आए शब्दों के मेल से बने नए शब्द को संकर शब्द कहते हैं।

छाया (संस्कृत ) + दार(फारसी) = छायादार

नाका ( हिंदी) +   बंदी (फारसी) = नाकाबंदी

42. निम्नलिखित में से रूढ़ शब्द को पहचाने?

【A】विद्यालय

【B】 दशानन

【C】 दिन

【D】 विज्ञान

Show Answer
  Answer:-【C】 दिन

43. निम्नलिखित में से यौगिक शब्द का चयन कीजिए है?

【A】राजपूत्र

【B】कमल

【C】 दिन

【D】 घोड़ा

Show Answer
  Answer:-【A】राजपूत्र

44. “नवरत्न “में कौन सा समास है?

【A】 तत्पुरुष

【B】 कर्मधारय

【C】 द्वंद

【D】द्विगु

Show Answer
  Answer:-【D】द्विगु

45. “अकल चकरना “मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

【A】 कुछ समझ में ना आना

【B】 बुद्धि का प्रयोग ना करना

【C】 स्तब्ध रह जाना

【D】 सब कुछ जानना

Show Answer
  Answer:-【A】 कुछ समझ में ना आना

46. निम्नलिखित में से “रेलगाड़ी “किस शब्द के उदाहरण हैं?

【A】 देशज

【B】 विदेशज

【C】 संकर

【D】 योगरूढ़

Show Answer
  Answer:-【C】 संकर

47. बालकृष्ण भट्ट किस काल के रचनाकार हैं?

【A】 आदिकाल

【B】 भक्ति काल

【C】 रीतिकाल

【D】 आधुनिक काल

Show Answer
  Answer:-【D】 आधुनिक काल

48. तुलसीदास का बचपन का नाम क्या था?

【A】 रामबोला

【B】 श्यामबोला

【C】 हरिबोला

【D】 शिव बोला

Show Answer
  Answer:-【A】 रामबोला

49.अल्प का सही विलोम शब्द क्या होगा?

【A】 कई

【B】 बहू

【C】 बहुत

【D】 सर्व

Show Answer
  Answer:-【B】 बहू

50. उसने कहा कि मैं कल तुम्हारे घर जाऊंगा । यह कौन सा वाक्य है?

【A】 सरल वाक्य

【B】 मिश्र वाक्य

【C】 संयुक्त वाक्य

【D】 उपवाक्य

Show Answer
  Answer:-【B】 मिश्र वाक्य

bihar fireman question paper pdf in hindi exam 2021

Bihar Police Fireman Hindi ka practice set new syllabus exam 2021

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here