Civil Court Practice Hindi Set Exam 2022-23:- हिंदी का प्रैक्टिस सेट चपरासी क्लर्क बिहार सिविल कोर्ट परीक्षा 2022 -23

0
1933
Civil Court Practice Hindi Set Exam 2022-23
Civil Court Practice Hindi Set Exam 2022-23

Civil Court Practice Hindi Set Exam 2022-23:- बिहार सिविल  कोर्ट चपरासी क्लर्क परीक्षा 2022 -23  के लिए सिलेबस  के अनुसार हिंदी का शानदार प्रैक्टिस सेट लेकर आया हूँ। बिल्कुल इसी लेवल का प्रश्न बिहार सिविल कोर्ट परीक्षा 2022 30 में हिंदी से पूछा जाएगा ( Civil Court Practice Hindi Set Exam 2022-23 )

इसलिए आप लोग अभी से प्रैक्टिस सेट करते रहें बिहार सिविल कोर्ट प्रीवियस ईयर क्वेश्चन आंसर डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे लिंक दिया हुआ है।  सिलेबस का लिंक भी नीचे दिया हुआ है सिलेबस को डाउनलोड कर अभी से तैयारी में जुटे रहे। 

Bihar Civil Court Peon  New Syllabus Exam 2022 Download  Click  Here 
Bihar Civil Court Peon Clerk Previous Year Question Paper pdf  with  Answer Download

 

 हमारे टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप्प  ग्रुप से जुड़े रहे New  Update  पाने के लिए 

 Join My  TelegramJoin Now
WhatsApp Group  for Civil court Students Join  Now

 


Civil Court Practice Hindi Set Exam 2022-23

1. ‘आलपीन’ और ‘अलमारी’ किस विदेशी भाषा के शब्द हैं?

【A】 फ्रेंच

【B】 पुर्तगाली

【C】 अंग्रेजी

【D】 जापानी

SHOW ANSWER
Answer :- 【B】 पुर्तगाली

2. ‘आँसू’ कविता के कवि कौन हैं?

【A】 अज्ञेय

【B】 जयशंकर प्रसाद

【C】 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

【D】 रामनरेश त्रिपाठी

SHOW ANSWER
Answer :- 【B】 जयशंकर प्रसाद

3. ‘जहाँ पहुँचा न जा सके‘ के लिए एक शब्द निम्न में से कौन-सा है ?

【A】 अपहुच

【B】 अपहुचा

【C】 अगम्य

【D】 आगम्या

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 अगम्य

4. ब्राह्मण का स्त्रीलिंग बताएँ ।

【A】 ब्रम्ही

【B】 ब्राम्ही

【C】 ब्राह्मणी

【D】 ब्रम्हिनी

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 ब्राह्मणी

5. ‘प्रतिमान’ पद में समास है—

【A】 अव्ययीभाव

【B】 द्विगु

【C】 कर्मधारय

【D】 द्वंद्व

SHOW ANSWER

Answer :- 【A】 अव्ययीभाव

6. ‘मत्सर’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है ?

【A】 मच्छर

【B】 मछली

【C】 मीत

【D】 मक्खी

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 मच्छर

7. ” तीन में न तेरह में ” — इस लोकोक्ति का अर्थ क्या है?

【A】 हर काम में सफलता

【B】 गणित में माहिर

【C】 नगण्य

【D】 हर किसी की गिनती में होना

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 नगण्य

8. इनमें से कौन-सा शब्द ‘अगुआ’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

【A】 सरदार

【B】 अग्रणी

【C】 मुखिया

【D】 धनाढ्य

SHOW ANSWER
Answer :- 【D】 धनाढ्य

9. इनमें से अभ्युदय शब्द का सही संधि विच्छेद कौन-सा है ?

【A】 अभ्यु + उदय

【B】 अभि + उदय

【C】 अभी + उदय

【D】 आभ + उदय

SHOW ANSWER

Answer :- 【B】 अभि + उदय

10. जिस समास में पूर्व पद अव्यय हो, तो वह किस प्रकार का समा कहलाता है?

【A】 कर्मधारय समास

【B】 द्विगु समास

【C】 अव्ययीभाव समास

【D】 बहुब्रीहि समास

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 अव्ययीभाव समास

11. इनमें से “सरस्वती” पत्रिका के संपादक कौन थे?

【A】 हजारी प्रसाद द्विवेदी

【B】 महावीर प्रसाद द्विवेदी

【C】 भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

【D】 राजा शिव प्र० सि० हिन्द

SHOW ANSWER
Answer :- 【B】 महावीर प्रसाद द्विवेदी

Practice  Set Hindi Civil Court  Exam 2022-23

12. अभिषेक का संधि-विच्छेद है—

【A】 अभि+सेक

【B】 अभि+षेक

【C】 अभि+शेक

【D】 अभिय+सेक

SHOW ANSWER
Answer :-【A】 अभि+सेक

13. इनमें से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?

【A】 चालक गाड़ी चलाता है

【B】 माँ स्वेटर बुनती है

【C】 रामू खाना खा रहा है

【D】 श्याम हँसता है

SHOW ANSWER
Answer :- 【D】 श्याम हँसता है

14. शिवालय में कौन-सा समास है?

【A】 तत्पुरुष

【B】 द्विगु

【C】 बहुव्रीहि

【D】 द्वन्द्व

SHOW ANSWER

Answer :- 【A】 तत्पुरुष

15. ‘जो पढ़ा न गया हो’ – इस वाक्यांश के लिए सही शब्द कौन-सा है?

【A】 अपठित

【B】 आस्तिक

【C】 जटिल

【D】 अपठनीय

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 अपठित

16. ‘अनामिका’ के रचनाकार कौन हैं?

【A】 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

【B】 जयशंकार प्रासद

【C】 महादेवी वर्मा

【D】 सुमित्रानंदन पंत

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

17. ‘सुप्त’ का विलोम शब्द क्या है?

【A】 विक्षुब्ध

【B】 जागृत

【C】 सभ्य

【D】 सुस्त

SHOW ANSWER
Answer :- 【B】 जागृत

18. ‘भ्रमर’ शब्द का तद्भव रूप कौन-सा है ?

【A】 ब्यौरा

【B】 भ्रामक

【C】 भ्रमर

【D】 भौंरा

SHOW ANSWER
Answer :- 【D】 भौंरा

19. अघोष अल्पप्राण का उदाहरण कौन-सा है ?

【A】 च

【B】 ठ

【C】 म

【D】 क

SHOW ANSWER
Answer :- 【D】 क

20 . सन्यासी शब्द में किस प्रकार की अशुद्धि है ?

【A】 अनुनासिक संबंधी

【B】 संयुक्त व्यंजन संबंधी

【C】 अनुस्वार संबंधी

【D】 द्वित्व व्यंजन संबंधी

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 अनुस्वार संबंधी

21. इनमें से कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है?

【A】 मगही

【B】 संथाली

【C】 मणिपुरी

【D】 मराठी

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 मगही

22. दिए गए शब्द का विलोम चुनें।

आदान

【A】 प्रदान

【B】 निदान

【C】 स्वादन

【D】 श्रमदान

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 प्रदान

23. कौन-सा शब्द ‘मुर्गा’ का समानार्थी शब्द नहीं है?

【A】 ताम्रचूड़

【B】 शिखी

【C】 अरुणशिखा

【D】 कुक्कट

SHOW ANSWER
Answer :- 【B】 शिखी

24. ‘गंगा से उत्पन्न’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-

【A】 गंगोत्री

【B】 गंगाधर

【C】 गांगेय

【D】 गंगाजल

SHOW ANSWER

Answer :- 【C】 गांगेय

25 . सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

【A】 अनिर्वचनीय

【B】 अर्निवचनीय

【C】 अनिरन्चनीय

【D】 अनीर्वचनीय

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 अनिर्वचनीय

26 . दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए।

व्याकरण जानने वाला

【A】 चक्रपाणि

【B】 वैयाकरण

【C】 वीणापाणि

【D】 पंडित

SHOW ANSWER
Answer :- 【B】 वैयाकरण

27 . निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।

हाथ मलना

【A】 पछताना

【B】 संकल्प करना

【C】 वीरता दिखाना

【D】 व्यायाम करना

SHOW ANSWER
Answer :- 【A】 पछताना

28 . ‘छठी का दूध याद आना’ मुहावरे का सही अर्थ है–

【A】 अतीत पर गौरवान्वित होना

【B】 संकट के समय पिछले दुख की याद आना

【C】 संकट के समय पिछले सुख की याद आना

【D】 अत्यंत प्रसन्न होना

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 संकट के समय पिछले सुख की याद आना

29 . ‘किसी और स्थान पर’ वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा-

【A】 तत्र

【B】 यत्र

【C】 सर्वत्र

【D】 अन्यत्र

SHOW ANSWER
Answer :- 【D】 अन्यत्र

30 . दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का चयन करें।

मोल

【A】 मूल

【B】 मलीन

【C】 दाम

【D】 मुक्ति

SHOW ANSWER
Answer :- 【C】 दाम

 Read More:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here