SSC GD Hindi Mock Test 2021 II एसएससी जी डी हिंदी क्वेश्चन प्रैक्टिस सेट

0
1904
SSC GD Hindi Mock Test 2021
SSC GD Hindi Mock Test 2021

SSC GD Hindi Mock Test 2021: दोस्तों  ssc gd Constable exAm 2021 में कुल 100  प्रश्न पूछे जायेगे जिसमे हिंदी /अंग्रेजी से 25  प्रश्न होंगे इस पोस्ट में SSC GD Hindi Mock Test 2021 दिया हुआ है जो बिलकुल सिलेबस के अनुसार है। ssc gd test paper in hindi , ssc gd hindi quiz in hindi ssc gd online test in hindi 2021, ssc gd mock test in hindi pdf Downloadको एक बार जरूर पढ़े।  एसएससी जी डी कांस्टेबल हिंदी का मॉडल प्रैक्टिस सेट। hindi ka  model paper for ss  gd Exam 2021. Hindi Mock Test  for ssc gd constable Exam 2021


SSC GD Hindi Mock Test 2021

निर्देश 【प्र. सं. 1 और 2】 दिए गए मुहावरों और लोकोक्तियों के अर्थ बताने के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक के लिए उपयुक्त अर्थ वाला विकल्प चुनिए।

1. ‘हाथ का मैल

【A】 कीमती वस्तु

【B】 तुच्छ वस्तु

【C】 गन्दी वस्तु

【D】 बेशकीमती वस्तु

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 तुच्छ वस्तु

2. ‘छछुन्दर के सिर में चमेली का तेल’

【A】 दान के लिए सुपात्र न होना

【B】 गंजे व्यक्ति के सिर पर सुगन्धित तेल लगाना

【C】 बिल्कुल अनपढ़ व्यक्ति को धन मिलना

【D】 अयोग्य व्यक्ति को उत्तम पद मिलना

SHOW ANSWER
  Answer:- 【D】 अयोग्य व्यक्ति को उत्तम पद मिलना

निर्देश 【प्र. सं. 3 और 4 】 दिए गए चार वाक्यों में एक वाक्य शुद्ध है और तीन अशुद्ध हैं। शुद्ध वाक्य को चुनिए ।

3.शुद्ध वाक्य को चुनिए

【A】 मैंने आपसे प्रणाम किया था।

【B】 मैंने आपको प्रणाम किया था।

【C】 मैं आपको प्रणाम किया था।

【D】 मैं अपकों परनाम किया था।

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 मैंने आपको प्रणाम किया था।

4.शुद्ध वाक्य को चुनिए

【A】 यह खबर सुनते ही उनके होश उड़ गए।

【B】 यह सकुशलपूर्वक रह रहा है।

【C】 सोना कल के दिन जाने वाली है।

【D】 आपका पिताजी ने बोले थे।

SHOW ANSWER
  Answer:- 【A】 यह खबर सुनते ही उनके होश उड़ गए।

निर्देश 【प्र. सं. 5  और 6 】 दिए गए शब्दों में केवल एक शब्द की वर्तनी शुद्ध है। उसे चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

5. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द को चुने 

【A】 आशीर्वाद

【B】 अशीर्वाद

【C】 आर्शीवाद

【D】 आशीवार्द

SHOW ANSWER
  Answer:- 【A】 आशीर्वाद

6 . शुद्ध वर्तनी वाला शब्द को चुने

【A】 दुरव्यवहार

【B】 दुव्यवहार

【C】 दुर्व्यवहार

【D】 दुव्यवहार

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 दुर्व्यवहार

निर्देश 【प्र. सं.7  और 8 】 दिए गए प्रत्येक वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिए। इसके लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उचित विकल्प का चुनाव कीजिए और उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

7. ‘मोक्ष की कामना करने वाला’

【A】 मोक्षकामी

【B】 मैक्तिक

【C】 मुमुक्षु

【D】 मुमुक्षी

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 मुमुक्षु

hindi ka model paper for ssc gd Exam 2021

8. जिसकी माप न की जा सके

【A】 प्रमेय

【B】 परिमेय

【C】 अपरिमेय

【D】 निर्मेय

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 अपरिमेय

निर्देश 【प्र. सं. 9  और 11 】 दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए ।

9 . वह…………..पूर्वक सबके सामने झुक गया।

【A】 साग्रह

【B】 निग्रह

【C】 विनय

【D】 सदय

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 विनय

10. मुझे इस कार्यक्रम का……………..नहीं पहुँचा।

【A】 खबर

【B】 निमन्त्रण

【C】 पत्रव्यवहार

【D】 जानकारी

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 निमन्त्रण

11. यह एक………….. कथानक है।

【A】 पुराणिक

【B】 पौराणिक

【C】 पौराणक

【D】 पुराणकीय

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 पौराणिक

निर्देश 【प्र. सं. 12   और 13  】 दिए गए शब्दों का उपयुक्त विलोम शब्द बताने के लिए चार-चार विकल्प प्रस्तावित हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

12. अतुल्य 

【A】 समरूप 

【B】 सुंदर 

【C】 तुल्य 

【D】 अनुपम 

SHOW ANSWER
  Answer:-  【C】 तुल्य 

13. ‘वक्र’

【A】 तिर्यक

【B】 चतुर्भुज

【C】 टेढ़ा

【D】 ऋजु

SHOW ANSWER
  Answer:- 【D】 ऋजु

 निर्देश 【प्र. सं. 14 और 15】 दिए गए शब्दों के पर्याय 【समानार्थक शब्द】 के लिए चार-चार विकल्प दिए गए हैं। उचित विकल्प चुनिए तथा उत्तर-पत्रिका में तद्नुसार काला कीजिए।

14. निशा

【A】 दिन

【B】 निशान

【C】 रात्रि

【D】 अवगुज

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 रात्रि

15. दिवस

【A】 रोशनी

【B】 दिन

【C】 दामिनी

【D】 उजाला

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 दिन

 SSC  GD हिंदी का VVI मॉडल सेट परीक्षा 2021

16. ‘सूक्ति का सही सन्धि विच्छेद होगा

【A】 स + उक्ति

【B】 सु + उक्ति

【C】 सम = उक्ति

【D】 स  +  उक्ति

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 सु + उक्ति

17. ‘पावक’ का सन्धि-विच्छेद है

【A】 पो + अक

【B】 पा + अक

【C】 पौ + अक

【D】 प + अक

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 पौ + अक

18. ‘बदस्तूर’ में उपसर्ग हैं

【A】 बंद

【B】 बद

【C】 बदस

【D】 ब

SHOW ANSWER
  Answer:- 【D】 ब

19. ‘संगम’ में उपसर्ग हैं

【A】 स

【B】 सम

【C】 संग

【D】 सम्

SHOW ANSWER
  Answer:- 【D】 सम्

20. ‘लम्बोदर’ कौन-सा समास है

【A】 तत्पुरुष

【B】 बहुव्रीहि

【C】 कर्मधारय

【D】 अव्ययीभाव

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 बहुव्रीहि

21. ‘पंचवटी’ कौन-सा समास है

【A】 द्विगु

【B】 बहुव्रीहि

【C】 तत्पुरुष

【D】 कर्मधारय

SHOW ANSWER
  Answer:- 【A】 द्विगु

22.’आँख’ का तत्सम है

【A】 नेत्र

【B】 अक्षि

【C】 नयन

【D】 अखियाँ

SHOW ANSWER
  Answer:- 【B】 अक्षि

23. ‘राम बहुत तेज दौड़ता है’ में राम क्या है?

【A】 विशेषण

【B】 प्रविशेषण

【C】 विशेष्य

【D】 सर्वनाम

SHOW ANSWER
  Answer:- 【C】 विशेष्य

24.नीलकमल में कौन सा समास है?

【A】तत्पुरुष समास

【B】कर्मधारय समास

【C】द्वंद समास

【D】 बहुव्रीहि समास

SHOW ANSWER
  Answer:-【B】कर्मधारय समास

25.नमस्ते का सही संधि विच्छेद क्या होगा?

【A】नम् + अस्ते

【B】नम: +ते

【C】नम: +अस्ते

【D】नमसे+ ते

SHOW ANSWER
  Answer:-【B】नम: +ते

SSC GD Hindi Mock Test 2021

More  Read :- 

SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट-1 
SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट-2 
SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट-3
SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट-4
SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट-5
SSC GD हिंदी प्रैक्टिस सेट-6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here